Uncategorized

मंत्री मरकाम ने गिनाई रमन सरकार की नाकामियां, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर भी साधा निशाना

बीजेपी की परितवर्तन यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहन मरकाम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा रमन सरकार के 15 सालों के कार्य और कांग्रेस के पांच साल के कार्यों की तुलना करते हुए कई आरोप लगाए है। मंत्री मरकाम ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया है।

छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री मोहन मरकार ने कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन किया और 15 साल की बीजेपी को सत्ता से हटा‌ दिया। बीजेपी 15 साल सत्ता में रखने के बाद परिवर्तन यात्रा कर रही है, जिसे आज जनता ने नकार दिया है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में लोग नहीं आ रहे हैं। भीड़ न आने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नहीं आए।

मंत्री मरकाम ने कहा कि बीजेपी के अन्य राज्यों के नेता केद्रीय मंत्री आ रहे है, लेकिन केंद्रीय मंत्री केवल बीजेपी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों से छत्तीसगढ़ की जनता को कई बड़ी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन केवल बीजेपी की चुनावी बातों को करके वो सब वापस लौट‌ गए।

मंत्री मरकाम ने रमन सरकार की नाकामियां गिनाई

मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि रमन राज में किसानों को उनकी मेहनत का भी पैसी नहीं मिलता था, लेकिन आज कांग्रेस सरकार आने के बाद लगातार किसानों को फायदा देने का काम किया। किसानों का कर्ज माफ समर्थन मूल्य में खरीदी जैसे काम किया है। मंत्री मरकाम ने कहा कि 5 लाख युवाओं को भूपेश सरकार में रोजगार देने का काम किया गया है। आज बिजली बिल हाफ कर लोगों को सीधा फायदा पहुंचाया है।

मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सरकार में महिलाओं आदिवासियों युवाओं किसानो के सांथ अन्याय होता था। बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती थी। किसानों की जमीन छीनी जाती थी। माता कौशल्या मंदिर भगवान राम को छत्तीसगढ़ में भुला दिया गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के आने के बाद लगातार प्रदेश के विकास और माता कौसल्या के मंदिर को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button