Uncategorized

नीतीश की वाराणसी रैली और ‘फ्लॉप शो’ का कनेक्शन समझिए, JDU के कदम पीछे खींचने का सच जानिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के उस दावे को खारिज कर दिया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दी।पार्टी ने साथ ही यह दावा भी किया कि जदयू) ने कुमार की रैली को इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उसे यह महसूस हो गया था कि यह कार्यक्रम ‘फ्लॉप शो’ साबित होगा। जदयू) ने एक दिन पहले दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर को होने वाली नीतीश कुमार की रैली को रद्द कर दिया गया।

रैली रद्द होने की वजह

कहा जा रहा है कि क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसलिए ये फैसला लेना पड़ा। रोहनिया विधानसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत आती है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने संसद भवन परिसर में कहा कि उन्होंने खुद ही रैली रद्द कर दी क्योंकि उन्हें लगा कि लोग कम संख्या में आएंगे और यह एक फ्लॉप शो होने जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह इलाका अपना दल और भाजपा का गढ़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button