Uncategorized

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई सुबह, गुजरात-हिमाचल में मॉनसून मचा रहा तबाही, देखिए अपने शहर के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ जगहों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। NDRF और SDRF की टीम लोगों को रेस्क्यू कर रही है। इधर पहाड़ों पर भी बारिश से बुरा हाल है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। तेज बारिश से भूस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। मुंबई में भी बारिश जारी है। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में आज बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शुक्रवार से शुरू हुई झमाझम बारिश जारी है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 30 जुलाई से बारिश काफी हल्की रह जाएगी। 30 जुलाई से 3 जुलाई तक तापमान बढ़ेगा। हालांकि मौसम इस दौरान पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। हल्की बारिश कभी कभार होती रहेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है। इधर गाजियाबाद में शुक्रवार को 21 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले तीन से चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। नोएडा में भी शुक्रवार रात भर बारिश हुई है और शनिवार सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button