JharkhandStatesWeather

झारखंड में सर्दी बढ़ी, कई जिलों में पारा तेजी से गिरा.

मौसम विभाग ने रांची समेत ग्यारह जिलों में शीतलहर चेतावनी जारी.

रांची : झारखंड में सर्दी का प्रकोप इस सप्ताह तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पारा लगातार नीचे आ रहा है। रांची सहित 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। सर्द हवाओं के चलते लोग सुबह-शाम ठंड का अधिक असर महसूस कर रहे हैं।
गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में ठिठुरन बढ़ने की आशंका है। सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button