Jharkhand
रामगढ़ में उपचुनाव का असर 21 साल बाद, विधायक ममता देवी को सजा मिलने के बाद, चर्चा काफी बढ़ गई

रामगढ़ विधायक ममता देवी को सजा मिलने के बाद उप उप चुनाव की चर्चा क्षेत्र में काफी बढ़ गई है. लोगो का मानना है कि उपचुनाव यहां होता है तो 21 साल बाद इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा. राज्य का पहला उपचुनाव इसी विधानसभा में हुआ था.
विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा मिलने के बाद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव की चर्चा काफी बढ़ गई है. 21 साल बाद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा. वर्ष 2000 में सीपीआई के शब्बीर अहमद कुरेशी उर्फ भेड़ा सिंह के मृत्यु के बाद रामगढ़ विधानसभा का सीट खाली था. झारखंड का पहला उपचुनाव 2001 फरवरी में हुआ था. स्वर्गीय भेड़ा सिंह की पत्नी नादरा बेगम को हराकर बाबूलाल मरांडी ने जीत हासिल की थी.



