Jharkhand

रामगढ़ में लूट: अपराधियों ने पिता-पुत्री से पैसों से भरा बैग छीना

रामगढ़ में लूट: बाइक सवार अपराधियों ने पिता-पुत्री से 90 हजार रुपये से भरा बैग छीना

रामगढ़:* यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रामगढ़ मेन ब्रांच से पैसे निकालकर लौट रहे एक पिता-पुत्री से लूट की घटना घटी। गुरुवार को पिता कृष्ण सिंह और उनकी बेटी मनीषा सिंह 90 हजार रुपये निकालकर घर बनाने का सामान खरीदने जा रहे थे। बिजुलिया फ्लाईओवर के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार दो अपराधियों ने बेटी के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और रांची की ओर फरार हो गए।

पीड़िता मनीषा सिंह ने बताया कि वे बरकाकाना के हेहल गांव जा रहे थे। यूनियन बैंक से पैसा निकालने के बाद, दोनों छड़ और सीमेंट की दुकान में रुपये देने जा रहे थे। तभी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और मनीषा के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 90 हजार रुपये के साथ, चेक बुक और साइन किए हुए कई चेक भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई और बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। रामगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए जिले और आसपास के थानों में सीसीटीवी फुटेज भेजी गई है। पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button