शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं एनसीपी के अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। जब वो भाषण दे रहे थे तब एनसीपी की कार्यकर्ता उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े थे। हाल ही में उन्होंने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर रोटी को समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है।




