National

पुलवामा अटैक आज ही के दिन हुआ था, 40 जवानों की गई थी जान, 12 दिनों के अंदर यू घुसकर लिया था बदला पाकिस्तान में

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी यानी आज के ही दिन 4 साल पहले आतंकी हमला हुआ था. भारत में यह हमला बड़े आतंकी हमलों में से एक था. हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. लंकेश हालांकि हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया पहले कभी नहीं हुआ. भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया. इस हमले का जवाब हमारे बहादुर सैनिकों ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया.
भारत में पाकिस्तान के अंदर घुस कर उसके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर 14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था और उस हमले के बाद क्या क्या हुआ.

सी आर पी एफ के काफिले पर हमला

वर्ष 2019 और 14 फरवरी वह तारीख थी. जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला जा रहा था. इस काफिले में अधिकतर बसें थी. जिनमें जवान बैठे थे. यह काफिला पुलवामा जब पहुंचा तभी दूसरी तरफ से एक कार आई और काफिले की एक बस में टक्‍कर मार दी. जिस बस में टक्कर मारी उसमें भारी मात्रा में विस्फोट रखा था. ऐसे में टक्कर होते ही विस्फोट हुआ और इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button