Sports

अंडर 17 सैफ महिला फुटबॉल: झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में

गामी 18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश के ढाका में होने वाले सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होना है. चैंपियनशिप के लिए झारखंड सात खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ हैं

सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. इसमें झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

टीम की घोषणा के पहले इंदौर में 21 से 22 फरवरी तक आयोजित ट्रायल में देश भर से कुल 35 खिलाडिय़ों का चयन किया गया था. तभी से झारखंड की सभी फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में शामिल हैं.

सैफ अंडर 17 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में फारवर्ड शिवानी टोप्पो शामिल होंगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम में मिडफील्डर साउलिना डांग शामिल होंगी. गुमला जिले के संत पात्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की डिफेंडर विकसीत बाड़ा को शामिल किया गया हैं. भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अनीसा उरांव होंगी. झारखंड की बबिता कुमारी फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल की गई हैं. टीम इंडिया में झारखंड की निशिमा कुमारी को डिफेंडर के रूप में शामिल होंगी.टीम में जेएसएसपीएस की मिडफिल्डर ललीता बॉयपाई को भी शामिल किया गया हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button