CrimeStates

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कथित ‘लेडी डॉन’ जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू मारकर हत्या के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस को जिकरा पर हत्या की साजिश रचने और उसमें शामिल होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, जिकरा के दो चचेरे भाई, जिनके नाम साहिल और रिहान बताए जा रहे हैं, भी इस हत्याकांड में शामिल माने जा रहे हैं और फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुणाल की हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

गिरफ्तार की गई जिकरा इलाके में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जानी जाती है और उसका आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों और फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके। इस गिरफ्तारी से सीलमपुर हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button