Uncategorized

Threads ने तोड़ा ChatGPT का रिकॉर्ड, तो बेबाक मस्क हुए डिफेंसिव, ट्विटर के बचाव में दिया ये बयान

एलन मस्क को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। लेकिन जब से थ्रेड ऐप की लॉन्चिंग हुई है। साथ ही थ्रेड ऐप के बेतहाशा लोगों का प्यार मिल रहा, तब से एलन मस्क की चिंता बढ़ गई है। शायद यही वजह है कि बेबाक एलन मस्क डिफेंसिव मोड में खेलने लगे हैं। दरअसल थ्रेड ऐप ने रिकार्ड वक्त में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ साइनअप हासिल किए हैं। ऐसा पहली बार है जब किसी ऐप को लॉन्च के 5 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस रिकार्ड के साथ ही थ्रेड ऐप ने ChatGPT के फास्टेस्ट डाउनलोडिंग ऐप वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

टूट सकता है ट्विटर का रिकॉर्ड

बता दें कि पिछले साल जुलाई में ट्विटर के रोजाना एक्टिव यूजर करीब 240 मिलियन यानी 24 करोड़ थे। हालांकि एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण और उसके बाद ट्विटर मॉनिटाइजेश के बाद से ट्विटर यूजर की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि थ्रेड के यूजर की संख्या जल्द ही ट्विटर से ज्यादा हो सकती है।

एलन मस्क को देनी पड़ रही सफाई
थ्रेड की पॉपुलैरिटी के बाद ट्विटर की बचाव में एलन मस्क और कंपनी की सीईओ लिंडा को उतरना पड़ा है। लिंडा ने ट्विटर की तारीफ में एक ट्वीट करते हुए थ्रेड को टारगेट किया है।
“उन्होंने कहा कि मैं आपको थ्रेडे में लटकाकर नहीं छोड़ना चाहती। ट्विटर लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। ट्विटर पिछले सप्ताह फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा यूजर हासिल किए हैं।”इसके रिप्लाई में एलन मस्क ने कहा कि “प्रति यूजर और स्क्रीन टाइम के मामले में एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ट्विटर गेमिंग से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसने इस हफ्ते ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड हासिल किया है।”

पॉपुलैरिटी में सब छूटे पीछे

इससे पहले ट्विटर की टक्कर में मॉस्टडोन, ब्लूस्काई, ट्रूथ सोशल जैसे कई ऐप्ल लॉन्च हुए। लेकिन यूजर्स ने उन ऐप्स को उतना नहीं पसंद किया। लेकिन थ्रेड ऐप लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, जिसने एलन मस्क की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button