Uncategorized

झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरी में आरक्षण, हेमंत कैबिनेट ने बोकारो में मेडिकल कॉलेज और जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप को दी मंजूरी

हेमंत सोरेन कैबिनेट ने झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को रिक्तियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में हर आंदोलनकारी के एक आश्रित को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह लाभ आंदोलनकारी परिवार को एक ही बार मिलेगा। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बोकारो में 500 बेड वाले मेडिकल कॉलेज के लिए 688 करोड़

झारखंड सरकार ने बोकारो में 500 बेड वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए 688 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इसके अलावा धनबाद स्थित यूनिवर्सिटी में आधारभूत संरचना और अन्य कार्याें के लिए 77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

केतारी बागान नामकुम और रांची स्टेशन के बीच आरओबी

झारखंड सरकार ने केतारी बागान नामकुम और रांची स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। आरोपी निर्माण पर 44.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स 2021 मेंसंशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

जमशेदुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप के गठन को मंजूरी

वहीं जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगा। 15 हजार 725 एकड़ में इसका विस्तार होगा। इसके लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जबकि साई नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक के प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी गई। प्रज्ञान नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2023 को निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button