Uncategorized

रूसी सैनिकों की हैवानियत यूक्रेनी मांओं ने बताई.

42 साल की महिला, 14 साल की बच्ची और 11 साल का लड़का रूस-यूक्रेन युद्ध की निर्दयता का शिकार हुए। इन सभी को बर्बरता का सामना करना पड़ा। 42 साल की महिला के साथ 18 साल के रूसी सैनिक ने बलात्कार किया, जबकि 11 साल के बच्चे के साथ उसकी मां के सामने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया।

14 साल की बच्ची और उसकी मां, दोनों ही रूसी सैनिकों की हैवानियत का शिकार बनीं और बाद में उनकी मौत हो गई। यूक्रेन के जिन-जिन इलाकों में रूसी सैनिक पहुंचे, वहां से इसी तरह की खौफनाक कहानियां सामने आई हैं।

‘वो मेरे बेटे से भी छोटा था, उसकी मूंछें भी नहीं आई थीं’
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास में एक छोटे से गांव को मार्च में रूसी सैनिकों ने अपने कब्जे में लिया था। इसके बाद वहां रहने वाली 42 साल की विका की जिंदगी तीन सप्ताह में मौत से भी बदतर हो गई। 18 साल के एक रूसी सैनिक ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया। उनके पति के साथ मारपीट की गई और गांव के कई पुरुषों को मार दिया गया। विका और उनके पति किसी तरह वहां से भाग निकले और कई दिनों तक आलू की बोरियों के बीच छिपे रहे।

विका उस भयानक समय को याद करते हुए कहती हैं, ‘उनके साथ बलात्कार करने वाले रूसी सैनिक की मूंछें भी ठीक से नहीं आई थीं और वो उनके बेटे से भी कम उम्र का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button