तमिलनाडु मल्टिप्लेक्स मालिकों ने The Kerala Story स्क्रीनिंग पर लगाई रोक, प्रोटेस्ट और खराब प्रदर्शन बताई वजह
अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जमकर विवादों में हैं और अब तमिलनाडु मल्टिप्लेक्स असोसिएशन ने रविवार को फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म अपनी रिलीज के बाद से लगातार खबरों में है। बताया गया है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की वजह इस फिल्म की वजह से कानून व्यवस्था को लेकर हुई उठापटक और बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन बताई गई है।तमिलनाडु थिएटर्स एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एम सुब्रमण्यम ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा है कि कुछ मल्टिप्लेक्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन बताई गई है वजहउन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया, ‘ये फिल्म पैन इंडिया ग्रुप्स खासकर पीवीआर के कुछ मल्टिप्लेक्सेस में दिखाई जा रही थी। लोकल मल्टिप्लेक्स ने पहले ही फिल्म न रिलीज करने का फैसला कर लिया था क्योंकि इस फिल्म में कोई फेमस स्टार नहीं है। जैसे कोयम्बटूर में अब तक केवल दो शो हुए हैं – एक शुक्रवार को और दूसरा शनिवार को। यहां तक कि उन्होंने भी अच्छा परफॉर्म नहीं किया। इसे देखने के बाद ही थिएटरों ने फैसला किया कि चल रहे विरोधों और खतरों के बीच से गुजरने के वाला नहीं हैं।’




