Uncategorized

बस! आज झेल लीजिए, कल से निकलने लगेगा धूप, रांची से जमशेदपुर तक साइक्लोन का असर

झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

jharkhand weather

आगे कैसा रहेगा मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम से बारिश कम हो जाएगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा और कई सड़कों पर यातायात जाम रही।

मौसम उटपटांगा हो गया

मिचौंग चक्रवात की वजह से दो दिन में ही मौसम उटपटांगा हो गया। दोपहर बाद को इतनी ठंड बढ़ गई कि लोग ठिठुरने लगे। रांची के कांटाटोली से बहू बाजार और ओवरब्रिज से राजेंद्र चौक की ओर जानेवाली सड़कों पर जाम लग गया। बारिश की वजह से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले हॉकर भी नदारद थे।

धनबाद और जमशेदपुर में भी तेज बारिश हुई। कई इलाकों में तो रूक-रूक कर अब भी बारिश हो रही है। ज्यादातर सड़कें सूनी है। केवल ऑफिस टाइम में भीड़ देखने को मिली। झारखंड के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button