Uncategorized

‘तेरी मांग सजाऊंगा मेरा वादा है’, शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप और अबॉर्शन, 50 साल के हवस के पुजारी की कहानी

बिहार के पूर्णिया जिले में हवस का एक पुजारी नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए पहले शादी का झांसा देता है। उसके बाद वो उसके साथ कई तरह के सपने बुनने की बात करते हैं। वो ‘दीवाना मुझसा नहीं’ के गीत गुनगुनाता है। नाबालिग को भरोसा दिलाता है कि मैं सेहरा बांध के आऊंगा मेरा वादा हैं। मैं तेरी मांग सजाऊंगा, मेरा वादा हैं। उसके बाद वो कुछ ऐसा कर गुजरता है जिसके बारे में सुनकर किसी की रूह कांप जाएगी। जी हां, ये मामला पूर्णिया से सामने आया है। जहां एक पचास वर्षीय आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार कई महीनों तक रेप करता रहा। उसके बाद जब वो गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन भी करा दिया।

पचास साल का है आरोपी

हुआ यूं कि आरोपी 50 साल का अधेड़ है। उसने सबसे पहले नाबालिग को अपनी जाल में फांसा। उससे कई तरह के वादे किए। उसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ भी उसके साथ सेक्स करता रहा। विरोध करने पर वो धमकाता भी रहा। उसने पांच महीने तक नाबालिग को अपने पास रखकर उसका यौन शोषण किया। एक दिन पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। उसके बाद उसे इलाज के बहाने एक डॉक्टर के पास ले गया। उसने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में जुट गई है। पचास वर्षीय आरोपी फरार है।

परिजनों ने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक पूर्णिया जिले के तेलडीहा निवासी मनोज जायसवाल के घर में एक 15 साल की नाबालिग काम करने आती थी। जायसवाल ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ सेक्स करना जारी रखा। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। मामला बिगड़ने के बाद लड़की ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। उसके बाद क्या था परिजनों ने आनन-फानन में परिजनों ने टीकापट्टी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

पुलिस का बयान

उधर, पूर्णिया पुलिस मनोज जायसवाल की तलाश में जुटी हुई है। लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया एसपी पंकज कुमार ने मीडिया को बताया है कि पीड़ित नाबालिग पांच सालों से उसके घर में काम कर रही थी। लड़की का मेडिकल करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पैसे के बल पर गरीबों की बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है। ये बिल्कुल भी नहीं चलेगा। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button