Uncategorized

मतदान के दिन खूंटी और सिंहभूम में बारिश की संभावना तो लोहरदगा और पलामू में छाये रहेंगे बादल

झारखंड में 13 मई को लोकसभा की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मौसम विभाग की ओर से विशेष बुलेटिन जारी मतदान के लिए अधिकतम तापमान, बारिश और बादल छाये रहने की संभावना को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके तहत मतदान के दिन सोमवार को खूंटी और सिंहभूम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज आंधी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पलामू और लोहरदगा जिले में बारिश की संभावना नहीं हैं, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

सिंहभूम और खूंटी क्षेत्र में मतदान के दिन बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार पलामू लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान के दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह से लोहरदगा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं खूंटी संसदीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने के आसार है। इसी तरह से सिंहभूम लोकसभा सीट में भी अधिकतम तापमान 36 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button