झारखंड में आदिवासियों का पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम कल, उनके प्रमुख मांग क्या है जाने!

रांची आदिवासी सेगेल अभियान के मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा कर बृहस्पतिवार को रांची पहुंची. इस यात्रा के अवसर पर नेतृत्व कर रहे सेगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य आदिवासी बचाओ जन जागरण और जनता है.
उन्होंने कहा कि 2023 में हर साल में आदिवासियों के प्रकृति पूजा धर्म सरना धर्म कोड को लागू कराने के लिए सेगेल 11 फरवरी को 1 दिन के लिए झारखंड समेत पांच राज्यों में सुबह से शाम तक रेल रोड चक्का जाम करेगा और 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन रेड रोड चक्का जाम किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि मरांग बुरु हमारे लिए राम मंदिर से कम नहीं है. राम मंदिर आंदोलन की तरह मरांग बुरु आंदोलन भी आक्रमक हो सकता है. मरांग बुरु पर पहला अधिकार हम आदिवासियों का है. उन्होंने बताया कि आदिवासी छात्र संघ ने भी चक्का जाम का समर्थन किया है.


