प्रतियोगिता परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही दो पेपर लीक, सरकार कैसे करेगी सुरक्षा ? कांग्रेस का BJP पर हमला
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपर लीक को लेकर भजनलाल सरकार पर बड़ा सियासी हमला किया है। डोटासरा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं को रोकने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार की पोल खुल गई है। अभी तो सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षाएं शुरू ही नहीं हुई है। इससे पहले ही पेपर लीक की घटनाएं होने लगी है। शेखावाटी विश्वविद्यालय में केमेस्ट्री का पेपर लीक होने और एनसीसी के सी ग्रेड की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए डोटासरा ने कहा कि जब सरकार इन परीक्षाओं के पेपर की सुरक्षा नहीं कर
पर्ची सरकार में क्या होगा प्रतियोगिता परीक्षाओं का
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट जसवंत गुर्जर का कहना है कि अब तो एनसीसी और विश्वविद्यालय के पेपर भी लीक होने लगे। ये सरकार की कार्य प्रणाली की पोल खोलने वाली घटनाएं हैं। एडवोकेट गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की पर्ची सरकार जब सामान्य सी परीक्षाओं के पेपर की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो प्रतियोगिता परीक्षाओं का क्या होगा। प्रदेश में बेरोजगारों का भविष्य को खतरे में है।
200 से 500 रुपए में बिका केमेस्ट्री का पेपर
तीन दिन पहले सीकर में शेखावाटी यूनिवर्सिटी का केमेस्ट्री का पेपर लीक हो गया था। यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाली एक निजी कॉलेज से पेपर लीक किया था। पेपर के लिफाफे की सील खोलकर मोबाइल से फोटो ली गई और फिर उस फोटो को अन्य स्टूडेंट्स को फॉरवर्ड किया गया। पुलिस के मुताबिक लीक किए गए पेपर को 200 से 500 रुपए में कई स्टूडेंट्स को बेच दिया। सीकर पुलिस ने पेपर लीक के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें शैलेश कुमार निवासी टोगड़ा खुर्द झुंझुनूं, सचिन कुमार निवासी घरडाना झुंझुनू, प्रिंस स्वामी निवासी नया तालाब, धोद जिला सीकर, योगेश जैफ उर्फ राहुल निवासी नीमकाथाना, अलकेश मीणा निवासी नीमकाथाना, लक्की सैनी निवासी श्रीमाधोपुर जिला सीकर, राहुल सैनी निवासी श्रीमाधोपुर जिला सीकर और पूनमचंद सैनी निवासी खंडेला जिला सीकर शामिल थे।
अलवर से आउट हुआ एनसीसी सी ग्रेड परीक्षा का पेपर
नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर रविवार को आयोजित एनसीसी सी ग्रेड की लिखित परीक्षा पेपर लीक हो गया। इससे अलवर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एनसीसी की परीक्षा निरस्त की गई। अलवर शहर के राजर्षि कॉलेज परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे एनसीसी की परीक्षा होनी थी। इसमें विभिन्न कॉलेजों के 185 एनसीसी कैडेट्स शामिल होने थे। जो कि निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने पर पता चला कि परीक्षा नहीं हो रही है। एनसीसी के सूबेदार राकेश कुमार ने बताया कि एनसीसी के सी प्रमाण पत्र से जुड़ा प्रश्न पत्र लीक होते ही मुख्यालय के आदेश पर सी प्रमाण पत्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया।



