Uncategorized

स्टेडियम में दिखा हारिस रऊफ का रोमांस, पत्नी संग शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज हारिस रऊफ की पिछले दिसंबर में मुजना मसूद मलिक से शादी हुई थी। उन्होंने दिसंबर में निकाह किया था, लेकिन शादी की सारी रस्में उन्होंने अब की है। हारिस ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जोकि इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन फैंस को जो फोटो सबसे ज्यादा पसंद आई है, वह है हारिस का मुजना के साथ क्रिकेट स्टेडियम में फोटो खिंचवाना। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल रही है।

सोशल मीडिया पर रोमांटिक हुए हारिस रऊफ

पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ ने सोशल मीडिया पर अपनी बेगम मुजना मसूद मलिक के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसकी केप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमेशा से मेरे दिल में तुम्हीं तो थे’। फैंस को खिलाड़ी का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ‘कपल गोल्स’ वाले कॉमेंट भी कर रहे हैं।

ऐसा रहा है अब तक हारिस का करियर

29 साल के हारिस रऊफ ने अब तक पाकिस्तान के लिए 1 टेस्ट, 22 वनडे और 62 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में हारिस के नाम सिर्फ एक ही विकेट है। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 5.85 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 39 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 में हारिस ने 8.04 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 83 विकेट लिए हैं। हारिस वही गेंदबाज हैं जिनको विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्डकप में लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए थे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस वजह से शादी नहीं की अटेंड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की शादी में नजर नहीं आए। इसकी बड़ी वजह रही कि टीम मैनेजमेंट ने खराब मौसम होने की वजह से टीम के खिलाड़ियों को रावलपिंडी ट्रेवल करने नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button