Jharkhand

सीएम सोरेन के विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बहंगी लेकर पहुंचे विधानसभा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य के आदिवासियों वासियों और युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वह सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिए बहंगी लेकर पहुंचे और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. संथाल परगना की बोरियों सीट के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर सत्ता में आए हेमंत सरकार में इन्हीं संसाधनों पर अंधाधुंध दोहन हो रहा है. खनिज से लेकर पत्थर की लूट हो रहा है.

विधायक के मुताबिक उन्होंने बार-बार इसकी आवाज उठाई, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुनते. यह सरकार जनता को भरमा रहा है. स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गई, युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है. जनजातीय क्षेत्रों के हितों के संरक्षण के लिए पेसा कानून है, लेकिन इसका सरेआम उल्लंघन हो रहा है. 1932 के खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमाने का काम किया है. कहीं कोई काम नहीं हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button