Uncategorized

गुप्तांग की खींची चमड़ी फिर डंडों से की पिटाई, आदिवासी युवक से ऐसी बर्बरता की रौंगटे खड़े हो जाएंगे

 मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहा जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सिवनी में एक आदिवासी युवक की दर्दनाक पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जिले के आदिवासी विधायक और बीजेपी नेता विजय सूर्यवंशी के परिवार के सदस्यों ने आदिवासी युवक संतोष काकोड़िया को जल्लादों की तरह पिटा। उसके परिवार के सामने ही प्लास से उसके पैरों के नाखून व गुप्तांग की चमड़ी को खींच-खींचकर अधमरा कर दिया था।

बीजेपी नेता विजय सूर्यवंशी के परिजनों और उनके नौकरो ने आदिवासी युवक संतोष काकोड़िया को चोरी के आरोप में बंधक बनाकर उसको बुरी तरह से पिटा है। बाद में उस पर दबाव बनाकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश भी की है। आदिवासी युवक संतोष काकोड़िया को विधायक ने थर्ड डिग्री दिया है। वीडियो में विधायक युवक के पैर की चमड़ी और नाखुनों को प्लास से खींचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक के गुप्तांगों को भी प्लास से खिंचकर उसकी डंडो से पिटाई की गई। घटना के बाद वीडियो में आदिवासी युवक संतोषा काकोड़िया अपने शरीर पर लगे चोटों को दिखाते हुए नजर आ रहा है।

हालांकि, इस मामले में एसपी राकेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता विजय सूर्यवंशी के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि बीजेपी नेता विजय सूर्यवंशी के परिजनों द्वारा जमीन हड़पने के लिए किये गये अत्याचार को लेकर आदिवासी समाज ने 18 फरवरी को बरघाट मुख्यालय पर बैठक आयोजित किया था, जिसमें निर्णय लिया गया है कि आगामी 22 फरवरी को इस घटना को लेकर आंदोलन किया जायेगा।

बता दें कि बीते दिनों बैतुल में भी एक आदिवासी युवक को नंगा करके उल्टा लटकाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना से पूरा देश शर्मशार हुआ था। नेमावर में एक ही परिवार के 5 आदिवासियों की हत्या करने के बाद गड्डा खोदकर गाड़ने की घटना सामने आई थी। इस तरह की अनेकों घटनाएं मध्यप्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button