Indian Navy में 10वीं पास के लिए नौसेना में नौकरी पाने की बेहतर मौका, होगी कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

सरकारी जॉब की तैयारी करने वाले युवकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. भारतीय नौसेना में उनके लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है. इंडियन नेवी में ट्रेनमैन के भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से नौसेना में कुल 248 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस फॉर्म को भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास अंतिम तारीख 6 मार्च 2023 तक है. इसके साथ ही वेबसाइट पर भर्ती और उसके प्रक्रिया से जुड़ी पूरी बात भी बताई गई है.
जरूरी है दसवीं पास होना
भारतीय नौसेना में ट्रेडमैन के सभी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन जो उम्मीदवार करना चाहते हैं उनके पास कम से कम मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास या समकक्ष का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके साथ ही ट्रेड में अप्लाई के लिए संबंधित विषय में आवेदन करने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए. युवकों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पढ़ना जरूरी है.



