Uncategorized

सरकार नहीं झुकी तो पेट्रोल पंप्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जरूरी है तो यहां से भरवा सकते हैं पेट्राल-डीजल

राजस्थान के 13 और 14 सितंबर को दिनभर पेट्रोल पंप बंद रखे गए। सरकार को संदेश दिया गया कि वैट कम नहीं किया गया तो हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी। ऐसा ही हुआ भी। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की और शुक्रवार 15 सितंबर सुबह 6 बजे से राजस्थान में सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएसन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। इसके तहत डीलर्स की ओर से संचालित सभी पंप बंद हैं। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिन तक तो लोग रात्रि के समय डीजल पेट्रोल खरीद सकते थे लेकिन अब यह सुविधा भी बंद हो गई है।

वैट की दर कम करने की मांग कर रहे हैं डीलर्स

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से वैट में कटौती करने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन का कहना है कि राजस्थान के सभी पड़ोसी राज्यों से ज्यादा वैट वसूला जाता है। इस वेट को पड़ोसी राज्यों के समान करने की मांग की जा रही है। इसी मांग लेकर दो दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी गई है। हड़ताल के दौरान पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी और एलपीजी भी नहीं मिल पा रही है।

कोको पंपों पर बिक्री यथावत

हड़ताल के दौरान कोको पेट्रोल पंप खुले हुए हैं। कोको पेट्रोल पंप उन्हें कहा जाता है जिनका संचालन डीलर्स नहीं बल्कि खुद कंपनी करती है। भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल आदि कंपनियों की ओर से भी अलग अलग शहरों में पेट्रोल पंप संचालित हैं। डीलर्स की हड़काल के दौरान कोको पेट्रोल पंप खुले हुए हैं जहां डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो रही है।

जयपुर में 7 और प्रदेश में 60 पेट्रोल पंप हैं खुले हुए

ऑयल कंपनियों की ओर से राजस्थान में कुल 60 पेट्रोल पंप कंपनी के स्तर से संचालित किए जाते हैं। ये सभी पंप हड़ताल के दौरान खुले हुए हैं। जयपुर में 7 पेट्रोल पंप कंपनियों की ओर से संचालित है जहां डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो रही है। दो दिन की हड़ताल और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण के कारण इन कोको पंपों पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button