Uncategorized

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाएंगे हार्दिक पंड्या? रोहित सेना के लिए गजब सेनेरियो

लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस सदमे में होगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिली रोमांचक मैच में 5 रनों की हार ने उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब यहां से उसे न केवल अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों के मैचों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। यहां रोचक बात यह है कि सेनेरिया में हार्दिक पंड्या की टीम का अहम रोल है। अगर उसने कमाल किया तो मुंबई का काम बन जाएगा।

अगर मुंबई आखिरी मैच जीता होती तो वह टॉप-2 में भी पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए बड़ी उलट-फेर देखने के लिए तैयार रहना होगा। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि अब यहां से कैसे रोहित सेना प्लेऑफ में पहुंच सकती है…

MI ने अब तक कितने मैच खेले हैं? पॉइंट्स टेबल में उनका क्या स्थान है?
मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं और सात जीते और छह हारे हैं। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

किस टीम के खिलाफ मुंबई का मैच बाकी है?
अधिकांश टीमों की तरह मुंबई के पास अब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ केवल एक मैच बचा है, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए मुंबई को क्या करने की जरूरत है?
मुंबई इंडियंस का भाग्य अब उनके हाथ में नहीं है। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए न केवल उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। यदि CSK और LSG अपने-अपने अंतिम लीग गेम जीतते हैं और RCB अपने बाकी के दोनों मैच जीतती है तो मुंबई SRH के खिलाफ जीत के बाद भी संभवत: NRR के आधार पर बाहर हो जाएगी। अगर RCB अपने आखिरी दो मैच 10-10 रनों के अंतर से भी जीतती है तो मुंबई को उसे NRR के आधार पर उसे पछाड़ने के लिए कम से कम 80 रनों से हराना होगा, जो लगभग असंभव है।

अगर ऐसा हुआ तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी
MI केवल तभी क्वॉलिफाइ कर सकता है जब CSK, LSG, RCB और PBKS में से दो या दो से अधिक टीमें अपने सभी शेष गेम हार जाएं। इसके अलावा अगर मुंबई SRH से हार जाती है तो वह 14 अंकों पर अटक जाएगी। फिर उम्मीद करनी होगी कि RCB और PBKS दोनों कम से कम एक मैच हारें। ऐसे में उन्हें यह भी उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी अपना एक मैच बड़े अंतर से हारे। अब यहीं हार्दिक पंड्या की टीम का रोल आता है। दरअसल, बैंगलोर को हैदराबाद और गुजरात से भिड़ना है। हैदराबाद को हराना बैंगलोर के लिए आसान होगा, लेकिन गुजरात में दम है कि वह बैंगलोर को हरा सकती है। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर मुंबई को मौका मिल सकता है। अगर सभी रिजल्ट ऐसे होते हैं और मुंबई जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए सीधे क्वॉलिफाइ कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button