Uncategorized

लड़कियों के वॉशरूम में कैमरा फिट करना हवस है या पैसे कमाने का धंधा, लुलु माल जैसी घटनाओं से सावधान!

उस वॉशरूम में लड़कियां आती जा रही थी, ये बिल्कुल नॉर्मल था। मॉल का वॉशरूम कई लड़कियां अंदर आ रही थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वॉशरूम के अंदर कैमरा रखा गया है। वो बेझिझक वॉशरूम का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन कोई थी जो उनकी तस्वीरों को कैद कर रहा था। एक बॉक्स के अंदर कैमरा छुपाया गया था, लड़कियों की बिना कपड़ों की तस्वीरें कैद करने के लिए। लड़कियों के वॉशरूम के अंदर की पिक्चर को देखने के लिए और उसे वायरल करने के लिए।

वॉशरूम में कैमरा हो सकता है, सावधान!

मॉल के ट्रायल रूम और वॉशरूम्स से अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं। लड़कियों की गंदी तस्वीरों को कैद करने के लिए कैमरे छिपा दिए जाते हैं। लड़कियों को अंदाजा भी नहीं होता कि उनके साथ कैसा डर्टी गेम खेला जा रहा है। इस कड़ी में सबसे ताजा मामला बैंगलोर के लुलु मॉल से आया है। यहां एक वॉशरूम में बुर्का पहने एक शख्स घुसा हुआ था। बुर्के की आड़ में वो लड़कियों के वॉशरूम में था। बुर्का होने की वजह से पहले तो किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध नजर आ रही थीं। शक होने के पर सुरक्षा गार्ड को बुलाया गया तो पता चला कि बुर्का पहने वो महिला नहीं एक पुरुष था।

बैंगलोर में मॉल के वॉशरूम में छुपा रखा था कैमरा

इस शख्स का नाम अभिमन्यु है जो पेशे से एक इंजीनियर है। इसने टॉयलेट के अंदर एक बॉक्स रखा हुआ और उसके अंदर कैमरा। ये इंतजार कर रहा था लड़कियों की नग्न तस्वीरों के कैद होने का। इसने अपने मोबाइल में भी वॉशरूम के कई वीडियो बना लिए थे। इस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गय। कैमरा और मोबाइल जब्त कर लिया गया है, लेकिन ये तो महज एक केस था। इस तरह के मामले अक्सकर सामने आते हैं।

गुजरात के बैंक में महिला वॉशरूम में कैमरा

10 दिन पहले गुजरात के जामनगर में भी ऐसा ही एक हिडन कैमरा महिलाओं के वॉशरूम में लगाने की घटना हुई है। बैंक के अंदर बने वॉशरूम में कैमरा छुपाकर रखा गया था और आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये कैमरा बैंक मैनेजर ने लगाया हुआ था। इस बैंक में सिर्फ एक ही महिला बैंक कर्मचारी थी। 10 अगस्त के दिन जब वो वॉशरूम में गई तो उनकी नजर इस कैमरे पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मी को बुलाया और चेक किया गया तो सब लोग हैरान रह गए। वॉशरूम में कैमरा लगा हुआ था। इस बारे में जब मैनेजर से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पढ़े लिखे लोगों की ये कैसी हवस?

सोचिए पिछले 10 दिनों में हुई ये दोनों घटनाओं को पढ़े-लिखे लोगों ने अंजाम दिया। एक इंजीनियर था जबकि दूसरा बैंक मैनेजर। लड़कियों को नंगा देखने की आखिर ये कैसी हवस की इतना बड़ा क्राइम करने तक को तैयार हैं। पढ़े-लिखे समझदार होने के बावजूद ये दोनों घटनाएं हैरान करने वाली थीं। दरअसल कई बार ऐसे लोग हवस के अलावा इसे पैसे कमाने का एक धंधा भी बना लेते हैं। वो कैमरे में लड़कियों की नंगी तस्वीरें कैद करते हैं और फिर उन्हें या तो ब्लैकमेल करते हैं या फिर तस्वीरों को बेच देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button