Uncategorized

नागालैंड में गठबंधन सरकार से भी ज्यादा दो महिला विधायकों की खूब हो रही चर्चा

नगालैंड में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो गए. इस चुनाव में यहां की जनता ने पहली बार दो महिला उम्मीदवारों को चुनकर इतिहास रच दिया. बीजेपी की सहयोगी एनडीपीपी सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की उम्मीदवार हेकानी जखालु ने दीमापुर-तृतीय सीट तो सलहौतुओनुओ क्रूस ने पश्चिमी अंगामी सीट पर बाजी मार ली यानी अब नगालैंड में दो महिला विधायक हो गईं.

इस बार विधानसभा चुनाव में 183 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से चार महिला उम्मीदवार भी थीं. हेकानी जखालु, क्रूस के अलावा तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन और अटोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा भी मैदान में थीं. 

जाखलु ने अमेरिका से वकालत की पढ़ाई की है. वह सामाजिक उद्यमी और यूथनेट की संस्थापक हैं. उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति से नारी शक्ति पुरस्कार भी मिला चुका है. वह इस बार नगालैंड की महिलाओं के लिए एक उम्मीद लेकर आई हैं. हेकानी जखालु ने लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के उम्मीदवार एजेतो झिमोमी को मात दी. वहीं सल्हौतुओनुओ क्रूस एक स्थानीय होटल की मालिक हैं. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेइझाखो नाख्रो के खिलाफ चुनाव लड़ा था. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button