Uncategorized

चुनाव से ऐन पहले घिर गई गहलोत सरकार, अपराधिस्तान , रावण राज, जैसे शब्दों से BJP कर रही अटैक

राजस्थान के भरतपुर जिले में हैवानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे शायद आपने पहले किसी फिल्म के सीन में ही देखा हो। लेकिन, ऐसी दर्दनाक घटना की हकीकत से सामना जिले के बयाना क्षेत्र से हुआ है। यहां जमीन विवाद के चलते एक शख्स को एक दो बार नहीं, बल्कि आठ बार ट्रैक्टर से रौंदा। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर राजस्थान की गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। बीजेपी ने इस मामले के जरिए राजस्थान की कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठा दिया है।

जानिए भरतपुर के ट्रैक्टरकांड की पूरी कहानी

बताया जा रहा है कि भरतपुर में दो पक्ष बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसमें निरपत नाम के शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना गांव अड्डा की है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान शख्स पर 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया।

परिजनों ने शख्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर वाले के सामने उनकी एक न चली। वो बेबस सिर्फ गुहार लगाते रहे और तेजी से शख्स के ऊपर ट्रैक्टर चलता रहा। इधर गांव के लोग भी मृतक शख्स को बचाने के बजाए तमाशबीन होकर देखते रहे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने एक शख्स को इस केस में अरेस्ट कर लिया है।

बीजेपी ने शुरू की घेराबंदी, पात्रा ने प्रियंका पर बोला हमला

बयाना में हुए ट्रेक्ट्रर कांड में संबित पात्रा ने दिल्ली में मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भरतपुर में हुई घटना हृदयविदारक है। मुझे जानकारी मिली है कि आज प्रियंका वाड्रा राजस्थान पहुंची हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वो जनसभा को संबोधित करने से पहले इतनी हिम्मत दिखाए और भरतपुर जाकर इस मामले में दोषी पुलिस के अधिकारियों को सस्पेंड करवाएं क्योंकि यह घटना आज की नहीं बल्कि बरसों पुरानी रंजिश की है, जिसकी जानकारी पुलिस को थी, बावजूद इसके हत्या हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button