Uncategorized
FIH चीफ तैयब इकराम बोले- रांची में फाइनल के बाद बहुत कुछ होगा तय
रांचीः अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा कि रांची में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है। इस चैंपियनशिप में फाइनल के बाद बहुत तय होगा। लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कौन कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी और वो कहां-कहां खेलेंगी, इसका पता रांची में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद चलेगा।




