संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की जमशेदपुर कोर्ट में पेशी, अलकायदा से जुड़े रहने का है आरोप
संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी को शुक्रवार को जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले अब्दुल रहमान कटकी को शुक्रवार को ट्रेन से साथ लेकर दिल्ली पुलिस जमशेदपुर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच कटकी को जमशेदपुर में एडीजे-1 जय कुमार उपाध्याय की अदालत में पेश किया गया।
बिष्टुपुर थाना मे कटकी के खिलाफ है मामला दर्ज
अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई थी। बिष्टुपुर थाने में अब्दुल रहमान कटनी के साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है। इसमें अब्दुल सामी, मौलाना कलीमुद्दीन, अब्दुल मसूद और नसीम समेत अन्य शामिल है। इन सभी के विरुद्ध आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने और जेहाद के लिए युवाओं को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए 25 जनवरी 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
अब्दुल शामी और कटकी समेत 5 को सुनाई गई थी सजा
देशभर में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने और आतंकी समूह के लिए सदस्यों की भर्ती करने के लिए दिल्ली पटियाला हाउस की विशेष न्यायालय ने सजा सुनाई थी। अदालत ने अलकायदा के चार आतंकियों को सात साल पांच माह सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माना की सजा 14 फरवरी 2023 को सुनाई थी।




