Uncategorized

झटके चीन को लग रहे और दर्द अमेरिका को हो रहा है, ये क्या माजरा है?

कुछ दिन पहले तक चीन (China) अमेरिका (America) को पीछे छोड़कर वर्ल्ड पावर बनने के फिराक में था। वैश्विक स्तर पर चीन अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगा था, लेकिन कुछ ही महीनों में बाजी पलट गई। आज चीन की अर्थव्यवस्था ( China Economic Crisis) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं । चीन की जीडीपी (China GDP) सुस्त पड़ी है, रियल एस्टेट ध्वस्त होते जा रहे हैं। कंपनियों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच रही है, विदेशी कंपनियां चीन से अपना बोरिया बिस्तर समेट रही है। दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाला चीन बूढ़ा होता जा रहा है। चीन का अटूट इंजन खराब हो रहा है, जिससे चीन में अर्थव्यवस्थाओं के लिए खतरनाक जोखिम पैदा हो रहा है। चीन और अमेरिका की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। चीन में गिरती अर्थव्यवस्था ने अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है।

अमेरिका और चीन का ये कैसे रिश्ता?

अमेरिका और चीन के बीच का तनाव किसी से छिपा नहीं है। हर बीतते दिन के साथ दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रेड पॉलिसी से लेकर टेक्नोलॉजी को लेकर चीन और अमेरिका अक्सर आमने-सामने आते रहते हैं। दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती, लेकिन अब चीन की डूबती इकॉनमी ने अमेरिका के माथे पर सिनक ला दिया है। चीन की इकॉनमी में बज रही खतरे की इस घंटी से अमेरिका में खलबली है। आप सोच रहे होंगे कि चीन में अर्थव्यवस्था में आए इस भूचाल से अमेरिका को खुश होना चाहिए, लेकिन ऐस नहीं है। चीन की गिरती हालात अमेरिका के लिए भी खतरे की घंटी है।

चीन की हालत देख क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन ?

चीन की हालत देख  क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन ?

चीन अमेरिका सहित दुनियाभर के देशों के लिए फैक्ट्री के तौर पर काम करता है। बीते दो दशक से चीन सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है। अमेरिका समेत दुनियाभर के देश चीन से सस्ता सामान खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अमेरिकी कंपनियां चीन में अपना प्लांट लगाकर वहां से सस्ता प्रोडक्ट तैयार कर पूरी दुनियाभर में बेच रही है और मोटा मुनाफा कमा रही है। अब ऐसे में चीन की इकॉनमी में आए स्लोडाउन ने अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है। अगर चीन की इकॉनमी में सुस्ती आती है तो इसका असर पूरी दुनिया पर होना तय है। अगर चीन की अर्थव्यवस्था चरमराई तो इसका असर अमेरिकी कंपनियों, अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर होना तय है। अमेरिका पहले से ही महंगाई से जूझ रहा है, ऐसे में चीन की ओर से बढ़ रहे खतरे ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। चीन की अर्थव्यवस्था और गिरी तो अमेरिकी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button