Uncategorized

अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका पर भी अजय राय ने किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंचे। एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के नारे के साथ अजय राय का स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए एयरपोर्ट पर अजय राय ने आज एक बड़ा ऐलान किया। अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इतना ही नहीं जोश से भरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर भी स्थिति साफ करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जहां से चाहे चुनाव लड़ सकती हैं। गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने ओम प्रकाश राजभर पर खूब निशाना साधा।

कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए अजय राय ने 2024 के चुनाव को लेकर जमकर हुंकार भरी। हर-हर महादेव के नारों के बीच अजय राय ने प्रदेश और देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। राहुल गांधी के विषय में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो अजय राय ने ऐलान किया कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए अजय राय ने कहा कि बताएं की चीनी 13 रुपये किलो मिलने लगी की नहीं। जनता इस बार महंगाई और बेरोजगारी का पूरा हिसाब करेगी। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी चाहे जहां से चुनाव लड़ें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम आदमी प्रियंका गांधी के साथ रहेगा।

ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर भाजपा न ही बोले तो ज्यादा बेहतर है, क्योंकि जिसने सीएम योगी को मठ में भेजने की बात कही थी, पीएम मोदी और अमित शाह को गुजरात वापस भेजने की बात कहते हुए जमकर गालियां दी थीं, आज वह उनके साथ हैं। हालांकि, गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने खुलकर कुछ नहीं बोला। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय पहली बार बनारस आए और सबसे पहला कार्यक्रम अजय राय का गाजीपुर का रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button