Uncategorized

स्कूल की दीवार गिरी, मकान का छज्जा, सड़क के बीच हुआ गड्ढा, दिल्ली में जमकर मचाई बारिश ने तबाही

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई। दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में रविवार को बारिश के बीच एक नवनिर्मित स्कूल की दीवार गिर गई। यह स्कूल करीब चार महीने पहले करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। उधर सीलमपुर इलाके में बारिश के दौरान अचानक एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में पिता और उनका बेटा आ गए। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी जयकुमार (48) और इनके बेटे यश (8) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर के डी-ब्लॉक स्थित इस मकान के मालिक कड़कड़डूमा श्याम एनक्लेव निवासी चमन लाल हैं। यह मकान काफी पुराना और जर्जर है। करीब 15-16 साल से बंद पड़ा हुआ है। रविवार को बारिश के दौरान जयकुमार बेटे के साथ वहां से गुजर रहे थे। बारिश तेज होने पर दोनों छज्जे के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान छज्जा गिर गया और दोनों मलबे की चपेट में आ गए।

वहीं दिल्ली के सुंदर नगर में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। हालांकि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दिल्ली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भरने की सूचना आई है। इसी क्रम में बुराड़ी पुलिस स्टेशन के अंदर भी पानी घुसा। जलभराव के चलते थाने का कामकाज चौपट हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button