Uncategorized

पहले प्यार, फिर शादी और फिर जेल में ‘गंदी बात’… निकहत और अब्बास अंसारी के मिलन और जुदाई की पूरी कहानी

अब्बास अंसारी ये नाम उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों में तेजी से सामने आया और वजह कभी भी ज्यादा अच्छी नहीं रहीं। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने भी काफी छोटी उम्र में ही अपने पिता की राह पकड़ ली। राजनीति और क्राइम को एक साथ चलाने की कोशिश। खैर आज हम बात अब्बास के अपराधों पर कम उसकी लव लाइफ पर ज्यादा करेंगे।

अब्बास अंसारी की प्रेम कहानी

अब्बास अंसारी के प्यार और परिवार के किस्से पहली बार तस्वीरों के रूप में साल 2021 में उस वक्त सामने आए जब वो पुलिस से बचता फिर रहा था। उम्र रही होगी करीब 25 -26 के आसपास। अब्बास अंसारी पर अवैध जमीन कब्जा करने का केस दर्ज हुआ तो वो पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया। यूपी पुलिस उसे तलाश कर रही थी। कभी खबरें आ रही थी कि अब्बास लखनऊ में छुपा है तो कभी वाराणसी में। पुलिस ने अब्बास अंसारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, तभी जनवरी 2021 को सोशल मीडिया पर अब्बास की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं।

पुलिस से फरार होकर किया निकहत से निकाह

इन तस्वीरों में अब्बास अकेला नहीं था। अब्बास के साथ थी उसकी नई नवेली दुल्हन। ये अब्बास अंसारी की निकाह की तस्वीरें थी। अब्बास ने निकहत बानो से जयपुर में शादी कर ली थी। पंजाब और राजस्थान में शादी के फंक्शन हो रहे थे और पुलिस उत्तर प्रदेश में अब्बास को तलाश रही थी। तस्वीरों में निकहत और अब्बास के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। दुल्हा-दुल्हन के साथ पूरा परिवार भी खुश था, लेकिन पुलिस और आम जनता हैरान। खैर जो भी हो निकहत, अब्बास की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी थी।

आपराधिक बैकग्राउंड के बावजूद निकहत ने अब्बास को चुना

इसी दौरान अब्बास अंसारी पर एक और केस दर्ज हुआ और ये केस था चुनावी भाषण के दौरान हेट स्पीच का। अब्बास अंसारी काफी समय तक पुलिस से बचता रहा और फिर साल 2021 के आखिर में उसने सरेंडर कर दिया। नई-नई शादी हुई थी, लेकिन गुनाह इतने थे कि जेल तो जाना ही था। अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में डाला गया। पिता मुख्तार अंसारी की तरह ही अब अब्बास भी जेल में बंद था। निकहत शादी के पहले भी बखूबी जानती थी कि अब्बास पर कई मामले दर्ज है, लेकिन बावजूद इसके उसने अब्बास को चुना था और सिर्फ चुना ही नहीं था बल्कि उसने भी अपने पति के काले कारनामों में उसका साथ देना शुरू कर दिया था।

चित्रकूट जेल के अंदर पति-पत्नी की अय्याशी

साल 2023 के शुरुआत में एक खबर सामने आई और इस बार ये खबर जुड़ी थी मुख्तार अंसारी की बहू निकहत से। निकहत अंसारी चित्रकूट जेल के अंदर अवैध तरीके से अपने पति से मिलने रोज जाती थी। करीब तीन चार महीने से निकहत रोज जेल में जाती और घंटों जेल के अंदर अपने पति के साथ बीताती। जेल में जब रेड पड़ी तो उस वक्त भी निकहत अपने पति के साथ जेलर के कमरे में थी। जेलर के कमरे को पति-पत्नी अपनी अय्याशी का अड्डा बनाया हुआ था। निकहत का इस काम में उसके गैंग के लोग साथ दे रहे थे। वो रोज अपने ड्राइवर के साथ सुबह करीब 11-12 बजे जेल में आ जाती और लंबा वक्त अब्बास अंसारी के साथ बिताती।

अवैध तरीके से जेल में घंटों बिताती थी निकहत

कमरे में दोनों पति-पत्नी होते और बाहर पहरा देते चित्रकूट जेल पुलिसकर्मी। खबरें सामने आई कि निकहत ने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मोटा पैसा खिलाया था। उसने जेल अधिकारियों को रिश्वत दी और फिर जेल को ही अपना बेडरूम बना लिया। जिस दिन निकहत पकड़ी गई, उस दिन भी उसके पास विदेशी करंसी और कुछ गहने मौजूद थे। खबरें ये भी सामने आई कि निकहत के फोन का इस्तेमाल अब्बास अंसारी जेल के अंदर से विदेशों में बातें करने के लिए कर रहा था।

अब दोनों अलग-अलग जेल में है बंद

निकहत और अब्बास अंसारी ने कुछ महीने तो इसी तरह पुलिस की आंख में धूल झोंक ली, लेकिन जेल का ये प्यार ज्यादा दिन नहीं चल पाया। जब निकहत की हकीकत सामने आई तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। निकहत को चित्रकूट जेल में ही बंद कर दिया गया। कुछ दिन तो पति-पत्नी एक ही जेल बंद रहे, लेकिन फिर अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तब से अब्बास कासगंज जेल में जबकि निकहत वही चित्रकूट जेल में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button