Uncategorized

मंगेतर राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा ने किया भांगड़ा, सामने आया सगाई का इनसाइड वीडियो

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग अपनी सगाई में किस कदर खुश थीं और कितना इंजॉय किया, इसका एक वीडियो सामने आया है। परिणीति और राघव की सगाई जहां हुई, वहां का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में भांगड़ा करते और लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है और दोनों अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। इस सगाई में दोनों के परिवार के अलावा दोस्त और कई नेता शामिल हुए। सगाई और रोका सेरिमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पंजाबी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, परणीति और राघव ने लिप किस भी किया।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई में सिंगर मीका सिंह भी मौजूद थे। मीका सिंह ने एक के बाद एक कई गाने गाए, जिन पर परिणीति और राघव ने परफॉर्म किया। यही नहीं, दोनों ने मिलकर केक भी काटा और फिर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान परिणीति और राघव चड्ढा खूब झूम रहे थे। एक-दूसरे को हमसफर के रूप में चुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। केक खिलाने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लिप किस किया और गले लगा लिया। परिणीति और राघव चड्ढा ने भांगड़ा भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button