Uncategorized

कर्नाटक में इस खाली कुर्सी का रहस्‍य क्‍या है? सोशल मीडिया पर वायरल है तस्वीर

कर्नाटक में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। जीत के साथ ही कर्नाटक में सीएम के फैसले को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीएम के दो प्रबल दावेदारों पर सस्पेंस बरकरार है। कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

कुर्सी का खेल भी गजब है। पहले इस कुर्सी को विरोधियों से छीनने के लिए जी जान लगानी पड़ती है। जैसे-तैसे विरोधियों से कुर्सी हासिल कर भी ली जाए तो भी कुर्सी का सुख आसानी से नहीं मिलता है। अपनों के बीच ही ‘कुर्सी पर कौन बैठेगा’ की जंग शुरू हो जाती है।आखिरकार कुर्सी तो उसे ही नसीब होती है, जिसके भाग्य में राजयोग का सुख होता है। दरअसल कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव (karnataka Assembly Election) में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने कांग्रेस के विरोधियों को तो चौंका दिया है। लेकिन कर्नाटक में अगला सीएम कौन होगा? कांग्रेस इस जद्दोजहद में भी फंसी हुई है।

कर्नाटक में दो चेहरे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। इसका फैसला आज शाम तक कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो सकता है। इस बीच एक खाली कुर्सी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कुर्सी को कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बड़ी गहराई से निहार रहे हैं।

क्या है कुर्सी का रहस्य?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अभियान समाप्त होने के दो दिन पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो जारी करना शुरू किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आरामदेह कुर्सियों पर कर्नाटक कांग्रेस के दो कद्दावर नेता बैठे हैं। एक कुर्सी पर कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और दूसरी कुर्सी पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बैठे हुए नजर आते हैं। इन दोनों चेहरों को ही सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस का कर्नाटक चुनाव इन दोनों के ही कंधे पर टिका हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button