Uncategorized

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाथीबुरू जंगल में आईईडी ब्लास्ट, एक सीआरपीएफ जवान शहीद, दो अन्य घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू जंगल में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए।

ied

बताया गया है कि सीआरपीएफ 60वीं बटालियन जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। इसी दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसश् (आईईडी) की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। घायल तीनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची रांची लाया गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना अपराह्न करीब ढाई बजे हुई, जब सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था।उन्होंने बताया कि घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखर ने बताया कि उपचार के दौरान उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
शहीद हुए जवान का नाम संतोष उरांव बताया गया है। वे सीआरपीएफ 94 बटालियन के जवान थे। घायलों में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के एजेतो तिने और कांस्टेबल जयंता नाथ शामिल हैं। दोनों नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले हैं। चाईबासा में नक्सलियों ने बीते अगस्त महीने से अब तक कम से कम आधा दर्जन बार आईईडी ब्लास्ट के जरिए सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के चार अधिकारी-जवान शहीद हो चुके हैं। बीते 28 सितंबर को जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और तुंबाहाका गांव के पास के पहाड़ी के पास किए गए विस्फोट में एक जवान की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button