JharkhandPolitics

विधायक अमित यादव भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और पूर्व डीएसपी ने भी थामा बीजेपी का दामन**

**रांची: विधायक अमित यादव भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने भी थामा भाजपा का दामन**

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बरकट्ठा से 2019 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विधायक अमित यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। शनिवार, 14 सितंबर को उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

इसके साथ ही, गांडेय के पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने भी भाजपा में वापसी की। वर्मा के साथ, पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने भी राजनीति में कदम रखते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

पति-पत्नी की सरकार हटानी है” – Babulal marandi

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस समारोह में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झारखंड में “पति-पत्नी की सरकार” चल रही है, जिसे हटाकर डबल इंजन की सरकार लानी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का जिक्र किया और नवनीत हेंब्रम जैसे लोगों की तारीफ की, जिन्होंने पुलिस सेवा छोड़कर राजनीति में कदम रखा है। वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button