Uncategorized

 ’30 अप्रैल को सलमान को मार दूंगा’, भाईजान को मिली नई धमकी से मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार किसी रोकी भाई ने बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी भाई जोधपुर से है जो गौ रक्षक भी है। इस धमकी में साफ-साफ कहा गया है कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद से पुल‍िस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सलमान की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी सजग रहने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं।

एएनाई ने ट्वीट कर सलमान खान को लेकर ये जानकारी दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया है, ‘कल पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया और उस शख्स ने खुद को राजस्थान के जोधपुर का रॉकी भाई बताया। इसने बताया कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा। इस मामले में आगे की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button