बिहार में शेखपुरा का पारा 39 के पार, झारखंड में अभी और बढ़ेगी गर्मी
प्रचंड पछुआ हवा के बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। तेज धूप के कारण लोग 10-11 बजे के बाद बहुत जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। पिछले 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिकतम तापमान शेखपुरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, मोतिहारी का 37.5 डिग्री, दरभंगा का 36.4 डिग्री और सुपौल का 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से किशनगंज का 37.5 डिग्री, पूर्णिया का 37.6, कटिहार का 36.3, जमुई का 38.3 , नवादा का 38.1, गया का 38.4 और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सिमडेगा में दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और डालटनगंज का 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, चाईबासा का 38.0, देवघर का 37.7, गिरिडीह का 36.1 और रामगढ़ का 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री वृद्धि की संभावना जताई गई है। 13 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 14 से 16 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रह सकते है। लेकिन इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। रांची का अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।




