Sports

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रनों से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. बहरहाल, इसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया. जिसके बाद पंजाब किंग्स को 7 रनों से विजयी घोषित किया गया.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर 35 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि वेंकटेश अय्यर 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवैलियन लौटे. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्के जड़े. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने 17 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.

वहीं, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि इसके अलावा सैम करन, नाथन एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को 1-1 कामयाबी मिली.

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. जबकि उमेश यादव के अलावा सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती को 1-1 कामयाबी मिली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button