WPL Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है उसने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया. उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली. नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए. मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है. उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है.
कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की शेफाली मात्र 4 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11 रन बनाकर आउट हो गई इसके 2 गेंद बाद ही एलिस कैपसी बिना खाता खोले ही वांग की दूसरी शिकार बनी. जेमिमा रोड्रिगेज को भी 9 रन के स्कोर पर वांग ने अपना तीसरा शिकार बनाया. कप्तान मेग लैनिंग 35 रन बनाकर रन आउट हो गई.मैरिजानी कैप को 18 और अरुंधति रेड्डी को 0 पर एमिलिया केर ने अपना शिकार बनाया. रही सही कसर हेली मैथ्यूज ने पूरी कर दी. मैथ्यूज ने 4 ओवरों में मात्र 5 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया.
जवाबी पारी खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. यास्तिका भाटिया 4 रन बनाकर और हेली मैथ्यूज 13 रन बनाकर आउट हो गई. नैट सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबार दिया. हरमनप्रीत 37 रन बनाकर रन आउट हो गई.इसके बाद नैट सीवर ब्रंट ने अमिलिया केर के साथ मिलकर टीम को मंजिल तक पहुंचा दी. नैट सीवर ब्रंट 60 रन बनाकर नाबाद रहे रही जबकि एमिलिया केर ने 14 नाबाद रन बनाएं.
ब्रंट की शानदार पारी के कारण उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि हेली मैथ्यूज सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी.



