झारखंड के 2700 सहायक शिक्षकों के मासिक वेतन पर रोक, इसकी बड़ी वजह क्या है जाने!

झारखंड के 27 सहायक शिक्षकों के मासिक वेतन पर रोक लगा दी गई है. इन शिक्षकों को जनवरी का मासिक वेतन नहीं दिया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जनवरी का मासिक वेतन मंगलवार को जारी किया गया. 2022 दिसंबर की तुलना में 2700 कम शिक्षकों का मासिक वेतन जारी किया गया है. इनमें से लगभग 2200 पारा शिक्षक ऐसे हैं जिनके प्रमाण पत्र का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है.
जबकि 500 ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने सत्यापन के लिए अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं किया या फिर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया. कुछ शिक्षकों का फर्जी प्रमाण पत्र भी पाया गया है. इन सभी शिक्षकों का मासिक वेतन रोक दिया गया था. 31 दिसंबर तक राज्य सरकार ने प्रमाण पत्र सत्यापन करने का निर्देश दिया था. इसके बाद उसे बढ़ाकर 16 फरवरी तक कर दिया गया था. जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्र का सत्यापन 16 फरवरी तक नहीं हुआ है उनका मानदेय रोक दिया गया है.



