पंजाब सरकार और PCB के बीच वित्तीय विवाद नहीं सुलझा, अब हो सकते हैं कराची में PSL के सभी मुकाबले

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के बाकी बचे सभी मुकाबले कराची में ही आयोजित होने के आसार हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पंजाब के अंतरिम सरकार के बीच वित्तीय विवाद के बाद स्थिति बन रही है. 24 फरवरी आज दोपहर में सभी छह फ्रेंचाइजी मालिकों की बैठक के दौरान इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
पंजाब सरकार और पीसीबी के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि टूर्नामेंट की मेजबानी की सुरक्षा लागत को कैसे विभाजित किया जाए. यहां पंजाब सरकार ने पीसीबी से लाहौर और रावलपिंडी में मैचों के आयोजन के दौरान सुरक्षा लागत के लिए 450 मिलियन पाकिस्तान रुपए का भुगतान करने की मांग की. इस राशि में मुल्तान में नसों की मेजबानी के लिए सरकार द्वारा वाहन की जाने वाली लागत भी शामिल है जबकि पंजाब की पहली सरकार के साथ पीसीबी का इस मामले में केवल 50 मिलियन पाकिस्तानी रुपए का भुगतान का करार था. यहां पाकिस्तानी रुपए का फर्क 400 मिलियन का है जो कि पीसीबी के लिए वाहन करना बहुत ज्यादा है.



