‘यही वो टाइम है विराट कोहली के लिए, जब…’ हरभजन सिंह ने कह दी यह बड़ी बात

विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों से टेस्ट में 50 नहीं लगाई है जबकि उन्होंने 2019 में आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था लेकिन अब हरभजन सिंह को कोहली से काफी उम्मीदें हैं. हरभजन को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली जमकर रन बनाएंगे…..
भारतीय टीम को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है. आज पहला टेस्ट मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. सभी की नजरें खासकर इस सीरीज में विराट कोहली पर ही रहने वाली है. इसका कारण है कि उनका बल्ला टेस्ट में 3 साल से खामोश है.
विराट कोहली रन तो बना रहे थे लेकिन शतक नहीं लगा पा रहे थे. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी उम्मीद जताई है कि कोहली इस सीरीज में फॉर्म में आ जाएंगे. हरभजन ने कहा कि विराट कोहली के लिए यही वह टाइम है जब अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएं और वहां जिताएं.
विराट कोहली का बल्ला इस सीरीज में जमकर चलेगा
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘कोहली ने करियर में इतने रन बना दिए हैं कि अब तो ऐसा लगने लगा है कि जब भी वह बल्लेबाजी करने जाएंगे, तो कम से कम 100रन बनाएंगे तभी हम उनकी फॉर्म को फॉर्म कहेंगे. पिछले तीन साल से कोहली का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन उन्होंने वनडे और टी20 में अपनी फॉर्म पकड़ ली है. दोशतक लगा चुके हैं. वो जो दो-तीन साल से कोहली की लय खोई हुई थी कि शतक नहीं आ रहा था. रन बन रहे थे, पर छोटे बन रहे थे. हमारी उम्मीद उनसे शतक की रहती है.’



