Uncategorized

अमेरिका की यात्रा पर जून में जा सकते हैं पीएम मोदी बाईडेन की ओर से मिला है न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर जून के महीने में जा सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन की ओर से पीएमओ को राजकीय यात्रा के लिए निमंत्रण मिला है. इस दौरे में पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे.

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका और भारत के संबंध में और भी काफी मजबूत हुए हैं. खबर ऐसी है कि यूएस राष्ट्रपति जो बाईडेन पीएम मोदी को अमेरिका के राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि भारत की ओर से इस निर्णय को स्वीकार कर लिया गया है. अब दोनों देशों के अधिकारी इस दौरे की तारीख तय करने में जुटे हुए हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस यात्रा को लेकर अभी तैयारी शुरुआती चरण में है. अमेरिका की यात्रा पीएम मोदी की इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. भारत इस साल जी-20 के कार्यक्रम मेजबानी कर रहा है जिसका शिखर सम्मेलन सितंबर महीने में होना है. इस कार्यक्रम में अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही राष्ट्रपति जो बिडेन में शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button