National

गुजरात के कच्छ में धरती भूकंप से कांप उठी 4.2 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी तीव्रता

गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी सोमवार की सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है. इस बात की जानकारी भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के  हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित आई एस आर ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 6:00 बज कर 38 मिनट पर सुबह 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किया गया और इसका केंद्र कच्छ में दुधई गांव से 11 किलोमीटर उत्तर- उत्तर पूर्व में था.

इंस्टिट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी रिसर्च ने बताया कि इसके पहले जिले के खावडा गांव से 23 किलोमीटर पूर्व दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र सुबह 5:18 बजे 23 तीव्रता का भूकंप आया था. अहमदाबाद से कच्छ लगभग 400 किलोमीटर दूर है. वह एक बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंप क्षेत्र में स्थित है. यहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button