कोहरे की चपेट में शहर एक बार फिर ठंड ने पाव पसारा, पारा अगले 5 दिनों में चढ़ेगा

राजधानी रांची का मौसम एक बार फिर से बदलने लगा है. एक सप्ताह पहले एक बार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. और अब मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल रही है. इसी कारण शाम ढलते ही ठंड पैर पसारने लगती है. ठंड वापस आने से लोग अलाव जलाकर रात गुजारने को मजबूर है. रांची, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, देवघर के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली, उसके बावजूद कांके के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई, 14 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 15 जनवरी को 6 .1 डिग्री न्यूनतम तापमान, 16 जनवरी को 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान, 17 जनवरी को 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में राजधानी समेत राज्यभर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आएगी. राजधानी में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. राज्य में सुबह-सुबह कोहरा बना रहेगा. साथ ही बाद में आसमान साफ रहेगा.



