पाकिस्तान में आर्थिक संकट को लेकर मचा हाहाकार, इस्लामाबाद- कराची- पेशावर के 22 जिलों में बिजली बाधित

पाकिस्तान में हाल ही में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी होने की जानकारी मिली थी. और पाकिस्तान के इस्लामाबाद, कराची और पेशावर के 22 जिलों में भी बिजली बाधित होने की खबर मिली है, पाकिस्तान के बड़े इलाके में इस समय बिजली की सप्लाई बाधित है, और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
पाकिस्तान की तंगहाली और आर्थिक संकट झेल रहे परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. पाकिस्तान में सोमवार सुबह मास पावर कट हो गया है. देश के इस्लामाबाद, कराची और पेशावर क्षेत्र के 22 जिलों में इस वक्त बिजली की सप्लाई रुक गई है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के उर्जा मंत्रालय तक को इस पर बयान जारी करना पड़ रहा है.
सरकार ने कहा मेंटेनेंस का काम तेजी से हो रहा है. आशा करते हैं कि बिजली सप्लाई जल्द ही शुरू हो जाएगी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मास पावर कट नेशनल ग्रिड में खराबी आने के बाद हुआ है.
नेशनल ग्रिड सिस्टम में यह खराबी सोमवार सुबह 7:34 आई है. इससे पहले ही पाकिस्तान के मंत्रालय के बयान से कई कंपनियों में बिजली गुल बाधित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को बताने शुरू कर दी थी.



