स्मार्टफोन खत्म हो जाएंगे, सिम कार्ड और चिप लगेंगे शरीर में? बिल गेट्स और नोकिया के सीईओ ने की भविष्यवाणी

यह तो कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होगा. लेकिन इनकी शुरुआत हमारे आज से होती है. हम आज को कल्पना करते हैं, भविष्य का रास्ता इन्हीं कल्पना से निकलता है. इस साल हमें एक कल्पना देखने को मिली स्मार्टफोन को लेकर, जिस पर काफी चर्चा हुई है. यह स्मार्टफोन के खत्म होने की कल्पना है.
खत्म होने वाला है साल 2022. बहुत सी नई टेक्नोलॉजी इस साल हमें देखने को मिली है. चाहे वह 5जी सर्विस की लॉन्चिंग हो, या फिर मोस्ट हाइपड फोन यानी Nothing Phone 1 के चर्चा. बहुत कुछ टेक्नोलॉजी के सेक्टर में देखने को मिला है. जाते-जाते साल के neuralink की भी डिटेल आ गई है, जो हो सकती है फ्यूचर टेक्नोलॉजी.
2022 में एक चर्चा इन सबके बीच स्मार्टफोन्स के फ्यूचर को लेकर के भी हुई है. स्मार्टफोन फ्यूचर में कैसा होगा, फ्यूचर में कैसे फीचर मिलेंगे, हर कोई जानना चाहता है और इनके यूज़ का तरीका क्या होगा फ्यूचर में. फोन ही ना रहे तो क्या होगा? यानी स्मार्टफोंस का दौरा खत्म हो जाएगा और इसके जगह इस्तमाल होने लगेंगे कोई और टेक्नोलॉजी.



